Class 12th Hindi Grammar | ( हिंदी ग्रामर ) मुहावरा Most VVI Objective Questions
Hindi Grammar

Class 12th Hindi Grammar | ( हिंदी ग्रामर ) मुहावरा Most VVI Objective Questions

Join For Latest News And Tips

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Class 12th Hindi Grammar :- यदि आप लोग हिंदी ग्रामर में मुहावरा के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आप सभी को यहां पर मुहावरा की पूरी जानकारी मिलेगी जैसे कि मुहावरा किसे कहते हैं और यहां पर आप सभी को मुहावरा की पूरी परिभाषा उदाहरण के साथ दिया जाएगा जो परीक्षा एग्जाम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है तो आप लोग को नीचे दिया गया कुछ ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन भी है तो आप लोगों से पढ़ कर अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं तो नीचे दिया गया व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर ले |

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now
♦ मुहावरे ♦

Class 12th Hindi Grammar

• मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं जिनसे वाक्य सुसंगठित, चमत्कारजनक और सारगर्भित बनते हैं। मुहावरा भाषा विशेष में प्रचलित उस वाक्यांश को कहते हैं, जिससे सामान्य अर्थ का बोध न होकर किसी विलक्षण अर्थ बा बोध होता है।

छात्रों की सुविधा के लिए हिन्दी में प्रचलित कुछ महावरे ‘अर्थ’ और ‘वाक्य प्रयोग’ के साथ नीचे दिये जा रहे हैं।

  मुहावरे : अर्थ और प्रयोग

• अंक भरना — लिपटाना, लिपटना, दोनों हाथों में समेटकर प्यार करना ।

राम चित्रकूट में भरत से अंक भरकर मिले ।

• अंक लगाना — गले लगाना, आलिंगन करना ।

जैसे ही भरत निकट आये, राम ने आगे बढ़कर उन्हें अंक लगा लिया ।

• अंग-अंग फूले न समाना —अत्यधिक प्रसन्न होना।

अपनी इस सफलता पर उसके अंग-अंग फूले न समा रहे थे।

• अंगारों पर पैर रखना —जानबूझकर खतरा में पड़ना ।

इस काम को करने का मतलब ही है अंगारों पर पैर रखना।

• अंगारों पर लोटना — ईर्ष्या से जलना, आग बबूला होना, दु:ख सहना ।

दूसरों की तरक्की देखकर यह नीच अंगारों पर लोटने लगता |

• उँगली उठाना —दोष या लांछन लगाना।

राम राज्य में एक धोबी ने सीता माता के चरित्र पर उँगली उठायी थी।

• अंगूठा चूमना —खुशामद करना ।

अपना काम निकालने के लिए वहकिसी का भी अंगूठा चूम सकता है।

• अंगूठा दिखाना —चिढ़ाना, वादा करके समय पर मुकर जाना।

ऐसी मुसीबत में मोहन- जैसे दोस्त ने भी अँगूठा दिखा दिया ।

• अंगुली पर नचाना — अपने वश में करना ।

गोपियाँ कन्हैया को अपने अंगुलियों पर नचाती थीं ।

• आग में घी डालना — झगड़ा बढ़ाना।

रमेश, तुम गोवर्धन की बातों में मत आना, उसका तो काम ही है आग में घी डालना ।

• इधर-उधर करना — टालमटोल करना।

अब ज्यादा इधर-उधर करना बंद करो, चुपचाप मेरी पुस्तक मुझे लौटा दो।

• ईंट से ईंट बजाना —अंतिम दम तक लड़ना, बर्बाद करना।

मैं उसकी ईंट से ईंट बजा दूँगा, पर हार नहीं मानूँगा |

• ईंट का जवाब पत्थर से देना — दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार करना।

वे लोग हमारे आदमियों को पीटकर तीसमार खाँ बने घूमते हैं, पर यह यनहीं जानते कि हमें भी ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है।

• ईद (दूज) का चाँद होना — मुश्किल से दिखाई देना ।

बहुत दिनों से मिले नहीं मोहन, तुम तो आजकल ईद का चाँद हो गये हो ।

• उल्लू बनाना —बेवकूफ बनाना।

उसे तुम उल्लू नहीं बना सकते, वह बड़ा चतुर है।

• उल्लू सीधा करना काम निकालना।

नेताजी की खुशामद करके आखिर उसने अपना उल्लू सीधा कर ही लिया ।

• उल्टी गंगा बहाना — असंभव काम करना।

इस गदहे को पढ़ाना उल्टी गंगा बहाने के समान है।

● उँगली पर नचाना — वश में करना।

आपके अधीन हूँ इसका मतलब यह नहीं है कि आप हर समय मुझे उँगली पर नचाते रहें ।

• एँड़ी चोटी का पसीना एक करना — बहुत मेहनत करना।

इस काम को समय पर पूरा करने के लिए उसे ऍड़ी-चोटी का पसीना एक करना पड़ा।

• एक टाँग (पैर) पर खड़ा रहना — काम करने के लिए सदा तैयार रहना।

जब तक बहन की शादी सम्पन्न नहीं हुई, भूषण एक टाँग पर‌ खड़ा रहा।

• एक हाथ से ताली न बजना —बिना सहयोग के काम का नहीं होना ।

एक हाथ से ताली नहीं बजती, गलती दोनों ने की है।

• कटे (जले) पर नमक छिड़कना — दुःख बढ़ाना ।

चारी एक तो ऐसे ही दुखों से परेशान है, अब तुम ऐसी जली-कटी बातें कहकर उसके कटे (जले) पर नमक छिड़कने का काम कयों कर रहे हो ?

• खुशी के दीये जलाना आनंद मनाना, खुश होना ।

रमेश को नौकरी मिलने का समाचार जैसे ही मिला, उसके घर में खुशी के दीये जल उठे ।

• घाव पर नमक छिड़कना — दुःख पर दुःख देना ।

बेचारी दुखिया को जली-कटी सुनाकर क्यों उसके घाव पर नमक छिड़क रहे हो ?

•घी के दीये जलाना — खुशी मनाना।

बेटे की नौकरी पाने की खबर सुनकर माँ ने घी के दीये जलाये ।

• चुल्लू भर पानी में डूब मरना —शर्मिंदा होकर मुंह न दिखाना ।

छिः ! छिः ! ऐसा घिनौना काम करने के बाद आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए ।

• हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना — खाली हाथ बैठे रहना।

हाथ पर हाथ धरे बैठे रहनेवालों की मदद भगवान भी नहीं करते ।

♦ अभ्यास प्रश्न ♦


1. एक पंथ दो काज का अर्थ है –

[A] एक उपाय से दो कार्य सिद्ध करना

[B] त्रिमुहानी

[C] द्विमुहानी

[D] एक रास्ता, एक काम

Check Answer
[A] एक उपाय से दो कार्य सिद्ध करना


2. तीन तेरह होना का अर्थ है-

[A] दस तीन तेरह

[B] बिखर जाना

[C] एक पर तीन तेरह

[D] संकट आ जाना

Check Answer
[B] बिखर जाना


3. अपना उल्लू सीधा करना का अर्थ है-

[A] अपना काम निकालना

[B] उल्लू उड़ाना

[C] उल्लू को दाना चुगाना

[D) बेवकूफी

Check Answer
[A] अपना काम निकालना


4. अपने पाँव में कुल्हाड़ी मारना का अर्थ है –

[A] पाँव को घवहा कर देना

[B] जान-बूझकर अपना नुकसान करना

[C] कुल्हाड़ी से पैर कटना

[D] पैर काटने के लिए कुल्हाड़ी का प्रयोग करना

Check Answer
[B] जान-बूझकर अपना नुकसान करना


5. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना का अर्थ है-

[A] मुँह में लड्डू रखना

[B] अपना निंदा आप करना

[C] अपनी प्रशंसा आप करना

[D] स्वयं लड्डू खाना

Check Answer
[C] अपनी प्रशंसा आप करना


6. आठ-आठ आँसू रोना का अर्थ है-

[A] 16 आँसू रोना

[C] कम रोना

[B] आठ बूँद आँसू रोना

[D] खूब रोना पछताना

Check Answer
[D] खूब रोना पछताना


7. एड़ी चोटी का पसीना एक करना का अर्थ है-

[A] कठिन परिश्रम करना

[B] एड़ी से पीसना निकालना

[C] पसीना बहाना

[D] चोटी का पसीना नहीं निकलना

Check Answer
[A] कठिन परिश्रम करना


8. कच्चा चिट्ठा खोलना का अर्थ है-

[A] चिट्ठी फाड़ना

[B] भंडाफोड़ करना

[C] लिफाफा खोलना

[D] लिफाफेबाजी करना

Check Answer
[B] भंडाफोड़ करना


9. काम तमाम करना का अर्थ है-

[A] मर जाना

[B] काम नहीं करना

[C] मार डालना

[D] काम खत्म कर देना

Check Answer
[C] मार डालना


10. कलम तोड़ना का अर्थ है-

[A] कलम तोड़ देना

[B] कल नहीं टूटी

[C] दावात फूटी

[D] खूब बढ़िया लिखना

Check Answer
[D] खूब बढ़िया लिखना


11. कफन सिर से बाँधना का अर्थ है-

[A] मरने को तैयार होना

[B] मारने के लिए तैयार करना

[C] कफन खरीदना

[D] कफन बेचना

Check Answer
[A] मरने को तैयार होना


12. कलई खुलना का अर्थ है-

[A] हाथ टूटना

[B] भेट प्रकट होना

[C] हाथ की पट्टी खुलना

[D] कलाई टूटना

Check Answer
[B] भेट प्रकट होना


13. घुटना टेकना का अर्थ है-

[A] घुटना टूटना

[B] घुटना जकड़ना

[C] हार मानना

[D] ठेहुना टूटना

Check Answer
[C] हार मानना


14. चार चाँद लगाना का अर्थ है-

[A] एक चाँद आसमान में

[B] चार चाँद आसमान में

[C] खूब रोशनी करना

[D] प्रतिष्ठा बढ़ाना

Check Answer
[D] प्रतिष्ठा बढ़ाना


15. ‘प्राण-पखेरू उड़ना’ का अर्थ है-

[A] मर जाना

[B] डर जाना

[C] धक्का लगना

[D] भारी विपत्ति आना

Check Answer
[A] मर जाना


16. ‘जी चुराना’ का अर्थ है-

[A] दिल चुरा लेना

[B] किसी काम से भागना

[C] दिल हर लेना

[D] प्यार हो जाना

Check Answer
[B] किसी काम से भागना


17. ‘का बरखा जब कृषि सुखाने’ का अर्थ है-

[A] कृषि सूखने पर बरसात की जरूरत नहीं

[B] कृषि सुखाने के लिए वर्षा की जरूरत

[C] काम बिगड़ने पर सहायता व्यर्थ है।

[D] इनमें से कोई नहीं

Check Answer
[C] काम बिगड़ने पर सहायता व्यर्थ है।


18. ‘छाती पर मूँग दलना’ का अर्थ है-

[A] छाती फाड़ना

[B] मूँग के दाने निकालना

[C] छाती पर चढ़ना

[D] तंग करना

Check Answer
[D] तंग करना


19. ‘गुदड़ी का लाल’ का अर्थ है-

[A] निर्धन परिवार में गुणी का जन्म होना

[B] गुदड़ी में चोरी का लाल

[C] गुदड़ी गुदड़ी है

[D] लाल लाल ही है

Check Answer
[A] निर्धन परिवार में गुणी का जन्म होना


20. ‘दिए तले अंधेरा’ का अर्थ है-

[A] दिए के नीचे अंधेरा

[B] अपने दोष स्वयं न देखना

[C] नाम मुख्यमंत्री, काम भ्रष्टाचार

[D] दिए में तेल न होना

Check Answer
[B] अपने दोष स्वयं न देखना


21. ‘लोहे के चने चबाना’ का अर्थ है-

[A] कठिन परिश्रम करना

[B] लोहे के चने नहीं होते

[C] लोहा कहीं चबाया जाता है

[D] इनमें से कोई नहीं

Check Answer
[A] कठिन परिश्रम करना


22. ‘आग में घी डालना’ का अर्थ है-

[A] खूब लकड़ी जलती है

[B] किसी के क्रोध को भड़काना

[C] क्रोध

[D] ठंडा पड़ना

Check Answer
[B] किसी के क्रोध को भड़काना


23. ‘दाँत खट्टे करना’ का अर्थ है-

[A] जीत जाना

[B] दाँत सिबसिबाना

[C] पराजित करना

[D] इनमें से कोई नहीं

Check Answer
[C] पराजित करना


24. ‘दाँत-काटी रोटी होना’ मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करें ।

[A] मित्रता होना

[B] शत्रुता होना

[C] दाँत-रोटी का संबंध होना

[D] इनमें से कोई नही

Check Answer
[A] मित्रता होना


25. ‘अक्ल पर पत्थर पड़ना’ का अर्थ है-

[A] पत्थर से मारना

[B] अक्ल से मारना

[C] अक्ल से मार खाना

[D] बुद्धि भ्रष्ट होना

Check Answer
[D] बुद्धि भ्रष्ट होना


26. ‘पीठ दिखाना’ मुहावरे का अर्थ है-

[A] हरा देना

[B] हार कर भाग जाना

[C] साथ देना

[D] मर जाना

Check Answer
 [B] हार कर भाग जाना


27. ‘हाथ मलना’ मुहावरे का अर्थ है-

[A] हाथ साफ करना

[B] हाथ रगड़रना

[C] हाथ मिलाना

[D] पछताना

Check Answer
[D] पछताना


Class 12th Hindi Grammar

28. ‘कान देना’ मुहावरे का अर्थ है-

[A] सावधान होना

[B] प्रतीक्षा करना

[C] ध्यान देना

[D] बहकाता

Check Answer
[C] ध्यान देना


Class 12th Hindi Grammar

29. ‘घी के दीये जलाना’ मुहावरे का अर्थ है-

[A] रोशनी करना

[B] मन चंचल होना

[C] आनन्द मनाना

[D] दिवाली मनाना

Check Answer
[C] आनन्द मनाना


30. ‘शिकार होना’ का अर्थ है-

[A] शेर शिकारी का शिकार हो गया

[B] शिकार करना सभी को नहीं आता

[C] शिकार कैसा है

[D] शिकार होकर चले

Check Answer
[A] शेर शिकारी का शिकार हो गया


31. मुट्ठी गरम करना-

[A] हीटर पर आग तापकर मैंने मुट्ठी गरम की

[B] कोयले की आग पर मैंने मुट्ठी सेंकी

[C] सरकारी कार्यालयों में बिना मुट्ठी गरम किए कोई काम होनेवाला नहीं है

[D] मुट्ठी सेकने से ठंढ नहीं लगती है।

Check Answer
[C] सरकारी कार्यालयों में बिना मुट्ठी गरम किए कोई काम होनेवाला नहीं है


32. पट्टी पढ़ाना-

[A] हम लकड़ी की पट्टी पर लिखते हैं।

[B] बिहार रिटायर्ड बेईमान राजनेता जनता को पट्टी पढ़ाते हैं

[C] लकड़ी की पट्टी की स्लेट मजबूत होती है

[D] लकड़ी की पट्टी पर अक्षर बनता है।

Check Answer
[B] बिहार रिटायर्ड बेईमान राजनेता जनता को पट्टी पढ़ाते हैं


33. दाल न गलना-

[A] अगले चुनाव में तेज की दाल गलने वाली नहीं है।

[B] मसूर की दाल जल्दी गलती है।

[C] रहर की दाल देर से गलती है

[D] चने की दाल गलने में विलम्ब होता है

Check Answer
[A] अगले चुनाव में तेज की दाल गलने वाली नहीं है।


34. घड़ों पानी पड़ना-

[A] घड़ा चूता है

[B] घड़ा फूट गया

[C] घड़ा में पानी भरा है

[D] चोरी में पकड़े जाने पर मानो उस पर घड़ों पानी पड़ गया

Check Answer
[D] चोरी में पकड़े जाने पर मानो उस पर घड़ों पानी पड़ गया


35. अंधे की लकड़ी होना-

[A] अंधे को लकड़ी लेनी पड़ती है।

[B] अंधे लकड़ी के सहारे चलते हैं

[C] पुत्र पिता के लिए बुढ़ापे में अंधे को लकड़ी होता है

[D] अंधे की लकड़ी कमजोर है

Check Answer
[C] पुत्र पिता के लिए बुढ़ापे में अंधे को लकड़ी होता है


36. चाँदी के जूते मारना-

[A] चाँदी के जूते राजा पहनते हैं

[B] सड़क निर्माण का ठीका लेने के लिए अभियंताओं को चाँदी के जूते मारने पड़ते हैं

[C] चाँदी के जूते कम बनते हैं

[D] चाँदी के जूते नहीं बनते हैं।

Check Answer
[B] सड़क निर्माण का ठीका लेने के लिए अभियंताओं को चाँदी के जूते मारने पड़ते हैं


37. गला छूटना –

[A] जापान से भारत की दोस्ती हो गयी। चीन से गला छूट गया

[B] गला लंबा है

[C] गला कट गया

[D] गला नाटा है।

Check Answer
[A] जापान से भारत की दोस्ती हो गयी। चीन से गला छूट गया


Class 12th Hindi Grammar

38. कंधा लगाना-

[B] कंधा मजबूत है

[A] कंधा चौड़ा है

[C] कंधा मुलायम है

[D] बेटियों की शादी में पूरा खानदान अपना कंधा लगा देता है

Check Answer
[D] बेटियों की शादी में पूरा खानदान अपना कंधा लगा देता है


39. लकीर का फकीर होना-

[A] परम्परावादी होना

[B] लम्बा होना

[C] फकीर होना

[D] आधुनिक होना

Check Answer
[A] परम्परावादी होना


40. छठी का दूध याद आना-

[A] प्रिय दिन

[B] अत्यधिक कठिन होना

[C] उल्लासपूर्ण दिन

[D] उत्साहपूर्ण दिन

Check Answer
[B] अत्यधिक कठिन होना


41. पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं-

[A] पराधीनता में दुःख नहीं

[B] पराधीनता सुख देती है

[C] पराधीनता अभिशाप है

[D] सपने सुखदायक होते हैं

Check Answer
[C] पराधीनता अभिशाप है


42. हाथ कंगन को आरसी क्या-

[A] हाथ में कंगन सुंदर लगता है

[B] हाथ में कंगन नहीं पहनना चाहिए

[C] हाथ में कंगन पहचनना चाहिए

[D] प्रत्यक्ष के लिए प्रमाण की क्या आवश्यकता

Check Answer
[D] प्रत्यक्ष के लिए प्रमाण की क्या आवश्यकता


43. जिन ढूँढा तिन पाइयाँ-

[A] कठिन परिश्रम से लक्ष्य मिलता है

[B] भौरे गहरे तैरते हैं

[C] भौरे ऊपर दौड़ते हैं

[D] भौर डूबते नहीं है

Check Answer
[A] कठिन परिश्रम से लक्ष्य मिलता है


44. अधजल गगरी छलकत जाय-

[A] गगरी भरी हुई होनी चाहिए

[B] ओछा व्यक्ति अधिक प्रदर्शन करता है

[C] गगरी आधी भरी होनी चाहिए

[D] बड़े लोग अधिक प्रदर्शन करते हैं

Check Answer
[B] ओछा व्यक्ति अधिक प्रदर्शन करता है


45. नाच न जाने आँगन टेढ़ा-

[A] सभी नाच नहीं जानते

[B] टेढ़े आँगन में नहीं नाचा जा सकता

[C] काम न जानना और बहाना बनाना

[D] सभी को नाच जानना चाहिए

Check Answer
[C] काम न जानना और बहाना बनाना


46. लोहे के चने चबाना-

[A] लोहे के चने नहीं होते

[B] हरे-सूखे चने चबाए जा सकते हैं

[C] आगे भूख मर जाएगी

[D] कठिन परिश्रम करना

Check Answer
[D] कठिन परिश्रम करना


Class 12th Hindi Grammar

47. ‘शिकार करना’ का अर्थ है-

[A] शिकार खरगोश का हुआ

[B] शिकार करना सभी शिकारियों को नहीं आता

[C] शिकार अच्छा हुआ

[D] शिकार स्वादिष्ट हुआ

Check Answer
[B] शिकार करना सभी शिकारियों को नहीं आता


48. सिर धुनना-

[A] उसने सिर धुन दिया

[B] यह उसका धुना हुआ सिर है।

[C] टिड्डयों के दल ने खेती सफाचट कर दी। अब सिर धुनने से कोई फायदा नहीं

[D] सिर को स्पर्श भी नहीं करना है सिर धुनना नहीं है

Check Answer
[C] टिड्डयों के दल ने खेती सफाचट कर दी। अब सिर धुनने से कोई फायदा नहीं

Class 12th Hindi Grammar


Ling Kise Kahate Hain Hindi Grammar | हिंदी व्याकरण क्लास 12th लिंग ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन

Hindi Grammar Objective Question | हिंदी व्याकरण समास

100 Marks Objective Questions Hindi 2024 Class 12th | अध्याय – 13 शिक्षा

Best Hindi Grammar Book PDF | हिंदी व्याकरण :- विशेषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *